जानिए 6 जुलाई 2022 का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे आपके राशियों के अनुसार

जानिए 6 जुलाई 2022 का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे आपके राशियों के अनुसार
ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में मंगल और राहु हैं। वृषभ राशि में शुक्र हैं। मिथुन राशि में सूर्य और बुध हैं। चंद्रमा कन्या, केतु तुला राशि में हैं। शनि वक्री होकर कुंभ राशि में हैं। गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-रोग, ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे। फिर भी स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय साबित होगा। हरी वस्तु का दान करते रहें।
वृषभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी काफी अच्छी है लेकिन प्रेम में तू-तू, मैं-मैं करने से भी बचिएगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी हो गई है। राजनीतिक लाभ मिल रहा है। राजसत्ता पक्ष में एक दबदबा कायम है और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। एक शुभ समय दिखाई दे रहा है स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों क्षेत्रों में। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसायिक सफलता का योग बना रहेगा। स्वास्थ्य आपका बहुत बढ़िया है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा लेकिन किसी नए व्यापार की शुरुआत नहीं करिएगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह-स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। कुटुम्बीजनों, धन में वृद्धि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।
कन्या-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।
तुला-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य आपका ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन किसी बात को लेकर अनायास मन परेशान रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-व्यापारिक सफलता मिलने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। अच्छा समय कहा जाएगा लेकिन मन को थोड़ा ठीक रखें। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
मकर– आपकी स्थिति ठीक है लेकिन घर की स्थिति ठीक नहीं है। घरेलू कलह बढ़ती जा रही है। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम है। हर दृष्टि से शुभ समय दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
कुंभ-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ होगा। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।
मीन-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरककी करेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।
🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 06 – 07 – 2022
☀ बस्ती,उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
🔅 तिथि सप्तमी 07:50 PM
🔅 नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी 11:44 AM
🔅 करण :
गर 07:44 AM
वणिज 07:44 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग वरियान 11:42 AM
🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:10 AM
🔅 चन्द्रोदय 11:18 AM
🔅 चन्द्र राशि कन्या
🔅 सूर्यास्त 06:56 PM
🔅 चन्द्रास्त 11:41 PM
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 01:46 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत आषाढ
🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 11:36 AM – 12:31 PM
🔅 कंटक 05:06 PM – 06:01 PM
🔅 यमघण्ट 07:55 AM – 08:50 AM
🔅 राहु काल 12:03 PM – 01:46 PM
🔅 कुलिक 11:36 AM – 12:31 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:05 AM – 07:00 AM
🔅 यमगण्ड 06:53 AM – 08:37 AM
🔅 गुलिक काल 10:20 AM – 12:03 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश