दरिदंगी: आगरा में शादी समारोह से अगवा कर 5 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या;आरोपित गिरफ्तार

आगरा में शादी समारोह से अगवा कर 5 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या;आरोपित गिरफ्तार
आगरा|उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद रेप घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आगरा (Agra) की एक शादी (Marriage) में डांस करती हुई पांच साल की बच्ची को अगवा कर हत्या (Murder) कर देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आशंका है कि बालिका के साथ रेप के बाद हत्या की गई है। बच्ची का शव गांव के पास सरसों के खेत से गुरुवार की सुबह बरामद किया गया। बच्ची से रेप और हत्या की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे।
थाना मलपुरा क्षेत्र अंतर्गत शादी समारोह के दौरान बच्ची के गायब होने एवं ढूंढने पर शव खेत में मिलने की घटना में त्वरित अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु, 04 टीमों का गठन कर, की जा रही वैधानिक कार्यवाही के संबंध में #SSP_AGRA द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/bVPhogHKLV
— AGRA POLICE (@agrapolice) December 3, 2021
यह पूरा मामला थाना मलपुरा के एक गांव का है। बुधवार 1 दिसंबर की रात को गांव में शादी समारोह था। इसमें गांव के ही एक दंपति अपनी पांच साल की बेटी के साथ होने आए थे। बच्ची रात करीब बारह बजे तक डीजे पर दिखाई दी। लेकिन बाद में वह नहीं दिखी तो परिजनों को लगा किसी रिश्तेदार या परिचित के पास जाकर सो गई होगी। इसलिए सभी शादी कार्यक्रम में व्यस्त हो गए।
खबरों के मुताबिक इसके बाद अगले दिन यानि आज सुबह गुरवार को जब बेटी दिखाई नहीं दी परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बेटी की तलाश शुरू कर दी लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद जब परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो चौकी पहुंचे और इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस भी शादी समारोह स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटों की कोशिश के बाद पुलिस को शादी कार्यक्रम स्थल से दो सौ मीटर दूर सरसों के खेत में बालिका का शव पड़ा मिला।
बालिका के शरीर पर कपड़े नहीं थे, इसलिए इस बात की भी आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ रेपकी घटना को अंजाम दिया गया। बालिका से रेप और हत्या की जानकारी होने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस को आशंका थी कि बच्ची को कोई उसका ही जानने वाला बहला-फुसलाकर शादी समारोह से किसी बहाने से अगवा कर ले गया, उसके साथ रेप किया और पहचाने जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी। हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस शादी समारोह में आए लोगों की सूची बना रही है। पुलिस को आशंका है कि शादी में शामिल होने आए ही किसी व्यक्ति ने बच्ची को अगवा कर ले गया होगा। शादी में आए बच्चों की जानकारी भी पुलिस कर रही है जिनके साथ वह आखिरी बार देखी गई थी। बच्ची जब डीजे पर डांस कर रही थी तब वहां कई बच्चे मौजूद थे।घटनास्थल पर मिले गमछे से आरोपित संजय का पुलिस का सुराग मिला था। वह शादी की वीडियो में गमछा गले में डाले हुए था।
#PSMalpuraAgra – शादी समारोह में आई बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे अभियुक्त संजय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा के कुशल नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए #थाना_मलपुरा पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे में किया गिरफ्तार।#UPPolice pic.twitter.com/YJ04oJmQT1
— AGRA POLICE (@agrapolice) December 3, 2021
आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित संजय को गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा के थाना फरह के गांव शहजादपुर का रहने वाला है। पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि बच्ची उसे पहले से जानती थी। इसलिए उसे चीज दिलाने के बहाने से अपने साथ लेकर गया था। सामने से ले जाने पर लोगों के देख लेने का डर था। जिसके चलते वह मासूम को पीछे के रास्ते से खेतों की ओर लेकर गया था। रास्ते में तार की बाड़ लगी होने के चलते उसके और मासूम के कपड़े फंस गए थे। जिसके चलते उसे खरोंच भी आ गई थी।आरोपित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के दौरान मासूम के रोने पर पकड़े जाने के डर से उसका मुंह दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
शादी समारोह से नाबालिक बच्ची को गलत नियत से सरसों के खेत में ले जाकर हत्या करने की सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर त्वरित अभियोग पंजीकृत कर, टीमों का गठन करते हुए अभियुक्त संजय को #थाना_मलपुरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने के संबंध में #SSP_AGRA द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/enapFnQ2Kk
— AGRA POLICE (@agrapolice) December 4, 2021
मासूम की जान लेने के बाद घर आकर सो गया था आरोपित
दुष्कर्म और हत्या के बाद आरोपित संजय घर लौट अाया था। उसने अपने कपड़े बदले और सो गया था। गुरुवार की सुबह पांच बजे वह लोगों के जागने से पहले घर से भाग गया था। उसे डर था कि बालिका के स्वजन उसकी तलाश शुरू कर देंगे। जिसके बाद वह पकड़ा जाता।
दो साल पहले भी गांव में शादी पर बालिका को था दबोचा
पुलिस को छानबीन के दौरान गांव के लोगों ने बताया कि आरोपित ने दो साल पहले भी इसी तरह की घटना का प्रयास किया था। वह इस घर में शादी में शामिल होने आया था। तब एक बालिका को दबोच लिया था। बालिका के शोर मचाने पर आरोपित को लोगो ने पकड़ लिया था। उसे समारोह से भगा दिया गया था। रिश्तेदार होने के चलते आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
1 thought on “दरिदंगी: आगरा में शादी समारोह से अगवा कर 5 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या;आरोपित गिरफ्तार”