देवरिया:करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत
देवरिया: पचलड़ी गांव निवासी विपिन प्रसाद की भगवान माझा गांव के में ससुराल है। जहां वह परिवार सहित नेवासा पर रहते हैं। घर में रखे टेबल फैन में करंट आ रहा था। जिसकी जानकारी परिवार के लोगों का नही थी।
सुबह करीब छह बजे सात वर्षीय गोलू पुत्र विपिन प्रसाद जैसे ही पंखा घुमाने के लिए पकड़ा वह उसी में चिपक गया। जब तक परिवारीजन कुछ समझ पाते वह वह अचेत होकर नीचे गिर गया चुका था। आनन फानन में उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां पूनम देवी का रो रोकर बुरा हाल है।