देवरिया:महुआडीह पुलिस चौकी से महज 100मीटर दूर चौराहे पर हुई फायरिंग
देवरिया: देवरिया हाटा मार्ग स्थित महुआडीह चौराहे पर गुरुवार की शाम दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। यह देख दुकानदार भी ताबड़तोड़ शटर गिराकर दुकानें बंद कर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनबढ़ों ने पुलिस के पहुंचने के बाद भी फायरिंग किए और फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस चौकी से 10 मिनट पहले ही वापस लौट रहे थानेदार राजेश कुमार सिंह, हेतिमपुर चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह और महुआडीह चौकी इंचार्ज कविंद्र नाथ सिंह मय फोर्स चौराहे पर पहुंच गए। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि चौराहे पर फायरिंग की जानकारी मिली है। पुलिस टीम बनाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।