देवरिया: ड्यूटी जा रही पति-पत्नी की हादसे में मौत
देवरिया: भटनी बलुआ अफगान मार्ग पर एक वाहन की ठोकर से पति समेत महिला की मौत हो गयी। महिला भटनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोतीपुर उपकेंद्र पर एएनएम के पद पर कार्यरत थी। वह अपने पति के साथ मोपेड से कोतवाली के चमनपुरा गांव से ड्यूटी पर जा रही थी।
मौत की खबर से स्वास्थ्य केंद्र पर अफरा तफरी मच गई। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। कोतवाली देवरिया के चमनपुरा निवासी रामचन्द्र की पत्नी सुमित्रा देवी 50 वर्ष भटनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े मोतीपुर उपकेंद्र एएनएम थी। शनिवार को वह अपने पति के साथ ड्यूटी के लिए मोतीपुर आ रही थी।
जिगनी चौराहे पर सड़क पार करते समय चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। दम्पति बाइक से दूर जा गिरे। दोनों की मौत मौके पर हो गयी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रभारी अश्वनी प्रधान, अशोक सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। लोगो के अनुसार मोपेड को पिकप ने ठोकर मारी थी। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।