अपडेट: देवरिया में मार्निंग वॉक पर निकले व्यापारी का अपहरण, पुलिस ने 10 घंटे के अंदर बिहार के सिवान से किया बरामद

देवरिया 27 जुलाई |यूपी के देवरिया में एक व्यवसायी का दिन दहाड़े अपहरण हो गया। व्यवसायी ने खुद अपने मोबाइल से अपनी पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी दी। बुधवार की सुुबह वह टहलने निकला था। वहीं से गायब हो गया। पुलिस इस मामले में तुरंत एक्टिव हो गई। जगह-जगह छापामारी होने लगी। 10 घंटे के अंदर व्यवसायी को बिहार के सिवान में बरामद कर लिया गया।
व्यवसायी के अपहरण की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने बघौचघाट थाने पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम व्यवसायी की बरामदगी के लिए जुट गई थी।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहा टोला नौगांवा निवासी मनोज कुशवाहा (33) पुत्र सुदर्शन कुशवाहा की बघौचघाट कस्बे में रेडीमेड की दुकान है। वह रोजाना अपने गांव से मुख्य सड़क पर टहलते हैं। रोजाना की तरह बुधवार को सुबह टहलने निकले। लेकिन 9:00 बजे तक घर वापस नहीं आए। परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
करीब पौने दस बजे मनोज कुशवाहा के मोबाइल नंबर से उनकी पत्नी के नंबर पर एक कॉल आया। व्यवसायी ने पत्नी को बताया कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है और किसी सुनसान स्थान पर ले आए हैं। व्यवसाई के अपहरण की जानकारी मिलते ही परिजन सकते में आ गए। पिता सुदर्शन कुशवाहा, ग्राम प्रधान और दर्जनों लोगों के साथ तत्काल बघौचघाट थाने पहुंच गए।
परिजनों ने मनोज के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष उपेंद्र मिश्र ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। घंटे भर बाद ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा बघौचघाट थाने पहुंच गए। उन्होंने परिजन ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छामामारी शुरू कर दी। 10 घंटे के अंदर व्यवसायी को सिवान से बरामद कर लिया गया।
अपडेट: बघौचघाट क्षेत्रांतर्गत घटित घटना के सम्बंध में अभी तक की पुलिस की जाँच में कोई तथ्य/ साक्ष्य अपहरण की घटना कि पुष्टि नहीं करता है , घटना सन्दिग्ध प्रतीत होती है , हालाँकि पुलिस सभी पहलुओं पर विवेचना कर रही है के संबंध में देवरिया पुलिस अधीक्षक की बाइट।
बघौचघाट क्षेत्रांतर्गत घटित घटना के सम्बंध में अभी तक की पुलिस की जाँच में कोई तथ्य/ साक्ष्य अपहरण की घटना कि पुष्टि नहीं करता है , घटना सन्दिग्ध प्रतीत होती है , हालाँकि पुलिस सभी पहलुओं पर विवेचना कर रही है के संबंध में #Spdeoria की बाइट। pic.twitter.com/pt9tXmda3V
— DEORIA POLICE (@DeoriaPolice) July 28, 2022