बस्ती:कबीर तिवारी के हत्यारोपी गिरफ्तार, शहर में घण्टों हुआ ताण्डव; धारा 144 लागू
कबीर तिवारी के हत्यारोपी गिरफ्तार, शहर में घण्टों हुआ ताण्डव; धारा 144 लागू
बस्तीः छात्र नेता कबीर तिवारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं जिनमे एक का नाम अभय तिवारी व दूसरे का अनुराग है। दोनो को गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा है लेकिन वे बस्ती के माली टोला में रहते थे।
पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभियुक्तों के पास से 3 असलहे भी बरामद हुये हैं। घटना से गुस्साये छात्र नेताओं, भाजपा समर्थकों तथा आम जनता ने घण्टों बवाल काटा, इस दौरान रोडवेज बसों की टायर, रोडवेज स्थित पुलिस चौकी व कई अन्य जगहों पर आग लगा दी गयी।
आक्रोशित भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोडवेज पर हवाई फायरिंग भी हुई। नेहरू चौक पर बनी रेलिंग तोड़ दी गयी, कई टैम्पू और पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किये जाने का समाचार है। दो थानों के एसओ भी घायल बताये जा रहे हैं।
पूरे घटनाक्रम में पुलिस तमाशबीन बनी रही है और घण्टों ताण्डव जारी रहा। शहर में गजब की दहशत है। पूरे शहर में अराजकता का माहौल है। फिलहाल धारा 144 लागू है, पुलिस शांति व्यवस्था कायम करने के प्रयास कर रही है।
थाना कोतवाली बस्ती अन्तर्गत रंजीत चौराहे के पास कबीर तिवारी के हत्या के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/2TIZwrnGdj
— BASTI POLICE (@bastipolice) October 9, 2019