बस्ती:जिले में मिले 4 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामले हुए 102

बस्ती | जिले में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें चार नए संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कुल पॉजटिव मरीजों की संख्या 4892 हो गई है।
इनमें से अब जिले में 102 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण के चलते 95 लोगों की जान जा चुकी है। तीसरी जांच रिपोर्ट निगेविट आने के बाद सात लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक 4695 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 1089 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 69 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 36, हर्रैंया में 18, भानपुर में एक जबकि रुधौली में चार स्थान कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है।