बस्ती:नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज बचे 64

बस्ती |जिले में कोरोना काल में पहली बार बुधवार को एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से 1372 लोगों की जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए है।
जिले में अब तक 4949 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से 97 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 64 एक्टिव केस हैं। बुधवार को एक भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। वहीं अब तक 4788 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।