बस्ती: घर से गायब लड़की की 5 दिन बाद मिली लाश; Video

बस्ती |जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के कैथवलिया द्वितीय की पूजा 10 नवंबर को अपने घर से शौच के लिए जाने की बात कह कर निकली, किन्तु वापस नहीं लौटी। परिजनो ने उसे आस-पास, रिश्तेदारो में तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव के लोगों ने उसकी पहचान राम सुमेर की पुत्री पूजा (20) के रूप में की। वह पिछले पांच दिनों से गायब थी।12 नवम्बर को पूजा के गायब होने की सूचना पुलिस को दिया गया। रविवार को उसकी लाश मिलने से लोग सकते में है।
युवती की लाश मिलने की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह तथा सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह भी कैथोलिया गांव पहुंचे और मामले से संबंधित जानकारी इकट्ठा की। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने शव के आस-पास से साक्ष्य लिया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। मामले को गम्भीरता से नहीं लेने पर थाना प्रभारी और हल्का इंचार्ज को निलम्बित किया गया।
थाना कलवारी क्षेत्र के ग्राम कैथवलिया में मिले लड़की के शव के सम्बंध मे पुलिस अधीक्षक बस्ती की बाइट…