बस्ती : महिला पुलिसकर्मी की सूझबूझ से बिछड़े परिवार एक हुए

बस्ती | करीब एक साल से वैचारिक मतभेद के कारण अलग रह रहे टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवार को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शीला यादव ने अपनी सूझबूझ से एक कर दिया। खुशी खुशी एक साथ रहने को तैयार होने पर दोनों को महिला थाने से विदा किया गया।
लिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में महिला थाना जनपद बस्ती द्वारा बिछड़े परिवार को मिलाया गया | pic.twitter.com/Z85yWuG5Gr
— BASTI POLICE (@bastipolice) January 12, 2021
इन्सपेक्टर शीला यादव ने बताया कि महिला थाने पर आवेदिका कंचन सोनकर पति मुरारी सोनकर ग्राम बेलाड़े शुक्ल थाना हरैया जनपद बस्ती ने शिकायत की थी। उसके पति मुरारी सोनकर के बीच 11 माह से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण दोनों पति पत्नी अलग अलग रह रहे थे। आज महिला थाना पर दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई।
इन दोनों के बीच छोटी छोटी बात को लेकर तनाव था। थाने पर समझाने बुझाने पर सुलह समझौता कर दोनों अपना विवाद समाप्त कर एक साथ रहने को तैयार हो गए दोनों को महिला थाने से विदा किया गया।