बस्ती: मारपीट करने के आरोपी गिरफ्तार

बस्ती | लालगंज पुलिस ने बुधवार को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें रामजुगुन पुत्र स्व. खेदू और अमरनाथ पुत्र रामजुगुन निवासीगण बरतनिया थाना लालगंज शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी लालगंज चौकी प्रभारी सचिद्र और उनकी टीम ने की।
थाना लालगंज जनपद बस्ती पुलिस द्वारा अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार | pic.twitter.com/hwqU7ySwPv
— BASTI POLICE (@bastipolice) January 13, 2021