बस्ती: रेलवे स्टेशन पर चौड़ा होगा फुट ओवरब्रिज,डेढ़ करोड़ के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी
बस्ती : रेलवे स्टेशन बस्ती पर बने फुट ओवरब्रिज को और चौड़ा किया जाएगा। डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण कार्य होगा। रेलवे बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक से माल गोदाम तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। यात्रियों की भीड़ अब बढ़ गई है। भीड़ की अपेक्षा फुट ओवरब्रिज काफी सकरा है। सर्वाधिक समस्या प्लेटफार्म संख्या तीन से मालगोदाम तक होता है। यहां चार फिट ही चौड़ाई है। फुटओवरब्रिज को और चौड़ा यानी अब 10 फिट किया जाना है। निर्माण विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव की स्वीकृति मिल गई है। निविदा भी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
आसान होगी राह :
रेलवे के पूर्व सलाहकार समिति के सदस्य गौरव गुप्ता विक्की ने कहा है कि फुट ओवरब्रिज चौड़ा होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंचने में अब आसानी होगी। कई बार इसकी मांग बोर्ड से कर चुके हैं।
प्लेटफार्म संख्या तीन से माल गोदाम तक फुट ओवरब्रिज सकरा है। इसको चौड़ा किए जाने की मंजूरी मिल गई है। डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण होगा। फरवरी माह तक निर्माण शुरू होगा। प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
-एसएन चंदेल, आइओडब्ल्यू, बस्ती स्टेशन