बस्ती: 4 मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मामले 57

बस्ती| महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में चार पॉजिटिव केस मिले हैं। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5010 हो गई है। वर्तमान में 57 एक्टिव केस हैं। पुराने पॉजिटिव मरीजों में नौ की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही अब तक 4856 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 771 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 45 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इनमें सदर क्षेत्र में 24, हर्रैंया में 14, भानपुर में एक, जबकि रुधौली में छह स्थान कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है।