बस्ती: 5 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ सक्रिय मामले 66

बस्ती| जिले में बृहस्पतिवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4996 हो गई है। वर्तमान में जिले में 66 एक्टिव केस हैं।
पूर्व में संक्रमित मिले तीन लोगों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 4833 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 765 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
जिले में 45 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 24, हर्रैंया में 14, भानपुर में एक जबकि रुधौली में छह स्थान कंटेनमेंट जोन हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है।