बस्ती:0-5 वर्ष की उम्र के बच्चे जो सुनने व बोलने में असमर्थ हैं वे अपना रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी तक करा सकते हैं;अनूप कुमार सिंह

बस्ती:0-5 वर्ष की उम्र के बच्चे जो सुनने व बोलने में असमर्थ हैं वे अपना रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी तक करा सकते हैं:अनूप कुमार सिंह
बस्ती।काॅक्लियर इम्प्लान योजना के अंतर्गत मूक बधिर बच्चों की सर्जरी करके उन्हें सुनने व बोलने लायक बनाया जायेगा। उक्त जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने दी है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग http://uphwd.gov.in/hi की वेबसाइट है।
उन्होंने बताया कि 0-5 वर्ष आयु के बच्चे जो सुनने व बोलने में असमर्थ हैं वे अपना रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी तक करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मो0 नं0 9454340600 तथा 7017743482 पर सम्पर्क कर सकते हैं।