वंश चलाने के लिए चचेरे देवर से भाभी ने बनवाया संबंध, FIR दर्ज

देवरिया| रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाया है। पति से बच्चा पैदा न होने पर ससुरालियों ने चचेरे देवर से संबंध बनवाया। महिला को एक बेटा भी हुआ। देवर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब देवर की दूसरी युवती से शादी तय हो गई है। महिला के विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। बुधवार को एसपी कार्यालय में महिला ने शिकायत दर्ज कराई। सीओ ने मामले की जांच रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष को सौंपी है तथा मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
एसपी कार्यालय अपनी मां के साथ पहुंची महिला ने कहा कि उसके पति की स्थिति बच्चा पैदा करने की नहीं है। ससुरालियों ने धोखे में रखकर उसकी शादी करा दी। सुहागरात के दिन इस बात की उसे जानकारी हुई। जिसके बाद ससुराली उसे दबाव बनाए और वंश चलाने के लिए चचेरे देवर से संबंध बनवाए जिससे एक बेटा पैदा हुआ है। देवर, पति की तरह रहता है, इस बीच ससुरालियों ने उसकी शादी तय कर दी है। जब हमने इसकी शिकायत दर्ज कराई तो ससुरालियों ने पिटाई की। सीओ सलेमपुर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि महिला ने शिकायती पत्र दिया है। उसकी शिकायत सुनी गई है। जांच के लिए रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।