Basti News: आईजी के स्थानान्तरण पर जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

आईजी के स्थानान्तरण पर जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
बस्ती 27 जून। पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती(निवर्तमान) के पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ स्थानान्तरण पर दी गयी भावभीनी विदाइ। पुलिस लाइन मे पुलिस महानिरीक्षक महोदय के सीबीसीआईडी लखनऊ स्थानान्तरण पर जनपदीय पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पुलिस महानिरीक्षक के सराहनीय कार्यकाल एवं विभागीय मार्गदर्शन की प्रशंसा की गयी तथा इस सम्बंध में अपने विचार व्यक्त किये गये ।
इसके साथ ही समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को फूलमाला पहनाते हुए उनको सफल कार्यकाल हेतु उन्हें बधाई दी गयी तथा बस्ती पुलिस परिवार के तरफ से उन्हें आगामी कार्यकाल हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस दौरान मण्डलायुक्त बस्ती ,जिला जज बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती ,पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर,सीजेएम बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं बस्ती पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।