Basti News: किसानों की आय दोगुनी करने की बाते करके भाजपा कर रही छलावा; पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी

किसानों की आय दोगुनी करने की बाते करके भाजपा कर रही छलावा; पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी
बस्ती| पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि तीन काले कानूनों की वापसी भाजपा के हृदय परिवर्तन का नतीजा नहीं है, बल्कि किसानों के संघर्ष के आगे सरकार को इस कानून के वापसी का निर्णय लेना पड़ा।वह रुधौली विधानसभाक्षेत्र के दुबौली बाजार में राजा ऐश्वर्यराज सिंह के समर्थन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
कहा देश में हुए उप चुनाव के नतीजों ने सरकार की नींव हिला दी है। सामने यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। अब 15 लाख रुपये बैंक खातों में भेजने, 2 करोड़ लोगों को रोजगार, जीरो टालरेंस, किसानों की आय दोगुनी करने की बाते छलावा है। वरिष्ठ आरएलडी नेता गंगा सिंह सैंथवार, प्रहलाद चौधरी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र उर्फ नन्दू चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह आदि ने संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने आरएलडी, समाजवादी पार्टी गठबंधन से समर्थित प्रत्याशी को चुनाव जिताने की अपील किया। संचालन राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता राजा ऐश्वर्यराज सिंह एवं अध्यक्षता शेषराम चौधरी ने किया। राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का मांग किया।