Basti News: बी.डी.ए. सचिव ने 100 अवैध निर्माणकर्ताओं को 50-50 हज़ार जमा करने के लिए भेजा नोटिस

बी.डी.ए. सचिव ने 100 अवैध निर्माणकर्ताओं को 50-50 हज़ार जमा करने के लिए भेजा नोटिस
बस्ती । बी.डी.ए. सचिव गुलाब चन्द्र ने पूर्व में दिए गए नोटिस पर शमन शुल्क जमा नही करने वाले ऐसे 100 अवैध निर्माणकर्ता को जुर्माना राशि 50000-50000 तत्काल जमा करने के लिए नोटिस भेजा है।
उन्होने जनपद में बिना नक्शा पास कराए एकं नोटिस के बाद भी जुर्माना राशि जमा नही करने पर 10 बड़े अवैध निर्माण को तत्काल सील किये जाने हेतु अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं। ध्वस्तीकरण दस्ता कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है। उन्होने बी.डी.ए. परिसर का निरीक्षण किया तथा सुन्दरीकरण किये जाने का निर्देश दिया।
Action by Basti Development Athurty pic.twitter.com/yvzu87jlsI
— Gulab Chandra-ll PCS(UP).SDM.M.ENGR.IERT Pryagraj. (@GulabCh61495102) July 4, 2022
उन्होने संबंधित सहायक अभियंता संदीप कुमार को कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने का दिया निर्देश। उन्होने बी.डी.ए. कार्यालय के सभी अनुभाग का निरीक्षण कर समय से सभी कार्यों को पूर्ण करने के दिये निर्देश।